फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान की फरियाद अनसुनी करना पड़ा भारी, फतेहपुर की खागा तहसील के एसडीएम निलंबित

Tue, 02 Jul 2024 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान की फरियाद अनसुनी करना फतेहपुर जिले की खागा तहसील के उपजिलाधिकारी को भारी पड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में एसडीएम आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद के लखनऊ कार्यालय से संबद्ध होंगे, इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन


किसान की समस्या का ससमय एवं गंभीरतापूर्वक नहीं किया था निस्तारण
फतेहपुर के ग्राम पाई के किसान रविकरन सिंह ने 15 जून को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील खागा में एसडीएम अतुल कुमार को भूमि विवाद संबंधी शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था।

ये भी पढ़ें - फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली, राहुल गांधी ने हिंदू समाज के खिलाफ कुछ नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने एमएलसी के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले - भाजपा पिछड़ों की सच्ची हितैषी


एसडीएम अतुल कुमार ने मामला गंभीर होने के बाद भी शिकायत का ससमय व गंभीरतापूर्वक निस्तारण नहीं किया था। ऐसे में मामले की जांच मंडलायुक्त प्रयागराज और पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र को सौंपी गयी। दोनों ही अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसडीएम अतुल कुमार को दोषी ठहराया।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर के तहसील खागा एसडीएम अतुल कुमार को निलंबित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें