फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: कोर्ट के आदेश पर एसडीएम भीटी सुनील गिरफ्तार, कांशीराम आवास योजना में गड़बड़ी से जुड़ा है मामला

Tue, 20 Dec 2022 09:54 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

कांशीराम आवास योजना में हुई गड़बड़ी की जांच में अनियमितता बरतने के आरोपी भीटी के एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम भीटी सुनील कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम भीटी सुनील कुमार सोमवार रात गिरफ्तार कर लिए गए। हाईकोर्ट के आदेश पर चंदौली जनपद पुलिस ने यह कार्यवाई की। प्रकरण वर्ष 2013 में उनकी चंदौली जनपद में तैनाती से जुड़ा है। खबर है कि कांशीराम आवास योजना में कतिपय गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। उसकी जांच इनके द्वारा ठीक ढंग से नहीं की गई थी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।

विज्ञापन


बीते दिनों मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुनील कुमार की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया था। इसी क्रम में चंदौली पुलिस देर शाम अंबेडकरनगर पहुंची। इसके बाद भीटी पुलिस टीम को साथ लेकर एसडीएम के अकबरपुर स्थित सरकारी आवास पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तारी का आदेश दिखाया।

काफी देर एसडीएम और पुलिसकर्मियों के बीच गिरफ्तारी को लेकर बात हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आधी रात तक चले घटनाक्रम के बाद रात में ही पुलिस टीम उन्हें लेकर चंदौली चली गई जहां आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें