लखनऊ। एसजीपीजीआई में गैर शैक्षणिक संवर्ग में 35 संवर्गों के पद सृजित कर दिए गए हैं। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने संस्थान के निदेशक को पत्र भेजा है।
नवसृजित पदों में नियमित श्रेणी के 2683 पदों तथा गैर शैक्षणिक संवर्ग में आउटसोर्सिंग श्रेणी के 286 पदों का सृजन किया गया है। नियमित श्रेणी के सृजित पद में नर्सिंग, हॉस्पिटल अटेंडेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मेडिकल सोशल सर्विस, पब्लिक रिलेशन, मेडिकल रिकॉर्ड, सैनिटेशन, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, डाइटीशियन, सेंट्रल वर्कशॉप (बायोमेड), आर्टिस्ट, वार्ड मास्टर, डार्करूम असिस्टेंट, लेबोरेटरी टेक्नीशियंस, एरिया ओटी/आईसीयू/ इंटरवेंशनल टेक्नीशियंस, डेंटल टेक्नीशियन, ऑप्थेल्मोलॉजी टेक्नीशियन, न्यूरो ओटोलॉजी टेक्नीशियंस, डायलिसिस टेक्नीशियंस, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नीशियंस, रेडियोलॉजी टेक्नीशियंस, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियंस, सीएसएसडी, कैडर एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, सेक्रेटेरियल, सेंट्रल लाइब्रेरी, मैटीरियल मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर, सेंट्रल वर्कशॉप, सिक्योरिटी शामिल हैं। इसी तरह आउटसोर्स कैडर में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, डाटा एंट्री अटेंडेंट, वर्कशॉप असिस्टेंट व सिक्योरिटी गार्ड्स के पद शामिल हैं।