नगराम। कमालपुर बिचलका से कुबहरा गांव तक अधूरी सड़क निर्माण की मांग पर किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के घेराव की चेतावनी के बीच मंगलवार को एसडीएम मोहनलालगंज आकाश सिंह धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और जिला पंचायत अधिकारियों की संयुक्त बैठक व जांच का आश्वासन दिया।
किसान इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और तत्काल काम शुरू करने की मांग की। एसडीएम ने मौके पर मार्ग को कच्चा पाया और जांच कराने की बात कही। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा ने बुधवार 10 बजे तक समाधान न होने पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय घेराव की चेतावनी दी। सपा राष्ट्रीय महिला सभा की सचिव अंजू यादव ने भी किसानों का समर्थन किया।
धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम।
धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम।