एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को नहर रोड स्थित रिसॉर्ट में आयोजित आम सभा में वरिष्ठ व्यापारी एसडी सिंह बैसवारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करके नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवेंद्र प्रताप सिंह दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी व राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में हनुमंत सिंह को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर विवेक शुक्ला को मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी सिंह बैसवारा ने बताया कि संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करके नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश संरक्षक सुशील कुमार निगम, वरिष्ठ महामंत्री अधिवक्ता विमल चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत, प्रमोद तिवारी, डॉ उमेश राय, संगठन मंत्री एसके मिश्रा, वरिष्ठ मंत्री आरके सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह व कार्यकारिणी सदस्य विजय गुप्ता को नियुक्त किया गया। बैठक में लखनऊ जिला अध्यक्ष अवधेश विश्कर्मा, प्रदेश की सभी इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही।