फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्क्रैप कारोबारी पर हमला, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। पुरनिया कबाड़ मंडी में लेन-देन के विवाद में स्क्रैप कारोबारी खदरा के शहजाद अहमद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित से तीन लाख रुपये लूटने का भी आरोप है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस पर शिकायत के बावजूद एफआईआर न दर्ज करने का आरोप है।
विज्ञापन

शहजाद छोटे भाइयों नौशाद व शादाब अहमद के साथ पुरनिया कबाड़ मंडी में स्क्रैप का कारोबार करते हैं। शादाब ने बताया कि नौ की शाम सात बजे वह और नौशाद घर चले गए। शहजाद दुकान पर अकेले थे। आरोप है कि लेन-देन के विवाद में एक दुकानदार ने रिश्तेदारों और साथियों के साथ उन पर रॉड, सरिया से हमला कर दिया। इससे शहजाद का सिर फट गया। अन्य अंगों पर भी चोटें आई हैं।

यह भी आरोप है कि हमलावरों ने शहजाद के पास रखे तीन लाख रुपये लूट लिए। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादाब ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस तहरीर से तीन लाख रुपये लूटने की बात हटाने का दबाव बना रही है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि मामला मारपीट का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें