नेशनल इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित हुई तीन दिवसीय स्काउट गाइड की मंडल
स्तर की रैली का समापन शनिवार को हो गया।
प्रतियोगिताओं में लखनऊ को ओवरऑल
चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इसी प्रकार स्काउट वर्ग में प्रथम स्थान
पाने वाले रायबरेली जनपद एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ जनपद तथा
गाइड वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले लखनऊ जनपद को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इसी वर्ग में दूसरा स्थान पाने
वाले रायबरेली जनपद को भी मुख्य अतिथि सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह
निदेशक, एससीईआरटी की ओर से शील्ड दी गई।