फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर रेलवे के छह स्काउट-गाइड सदस्यों को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

विज्ञापन
उत्तर रेलवे के छह स्काउट-गाइड सदस्यों को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआरएम ने दी बधाई, की उज्ज्वल भविष्य की कामना
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छह सदस्यों को राष्ट्रपति अवार्ड से किया गया सम्मानित किया गया। डीआरएम सुनील वर्मा ने सदस्यों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन का राष्ट्रपति अवार्ड स्काउटिंग एवं गाइडिंग का सर्वोच्च सम्मान है। यह उत्कृष्ट चरित्र, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं कौशल प्रदर्शन के लिए युवाओं को प्रदान किया जाता है। इसके लिए राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार शिविर में हिस्सा लेना अनिवार्य होता है। यह पुरस्कार युवाओं के व्यक्तित्व विकास, भविष्य एवं करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी क्रम में बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में डीआरएम सुनील वर्मा ने राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त स्काउट गाइड्स को पुरस्कृत सदस्यों को बधाई दी। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले स्काउट–गाइड्स सदस्यों में शुभम राठौड़, प्रांशु सिंह, आयुष चौहान, गुरप्रीत कौर, अंतिम सिंह एवं जाह्नवी शामिल रहीं। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्काउट–गाइड संगठन पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें