फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाराबंकी और लखनऊ तक बढ़ा एलयूसीसी चिटफंड घोटाले की जांच का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ललितपुर में निवेशकों के करीब एक हजार करोड़ रुपये हड़पने के बाद फरार हुई एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। ईडी ने बाराबंकी और लखनऊ में भी कंपनी के कार्यालयों के बंद होने और संचालकों के भागने की पड़ताल शुरू कर दी है। बाराबंकी में दर्ज मुकदमों को भी ईडी अपनी विवेचना में शामिल करने जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर ईडी के अधिकारियों ने ललितपुर जाकर कंपनी की करीब 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों का ब्याेरा भी जुटाया है। साथ ही कंपनी के संचालकों, एजेंटों और निवेशकों के बारे में ललितपुर पुलिस से जानकारी जुटा ली है। इसके बाद संचालकों को समन देकर पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी है।



बता दें कि कंपनी का मुख्य संचालक समीर अग्रवाल दुबई भाग चुका है, जिसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी हो चुका है। अब प्रवर्तन निदेशालय लुक आउट सर्कुलर पर आगे की कार्यवाही करने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क साधेगा। साथ ही, कंपनी के भोपाल और इंदौर के होटलों के बारे में भी जानकारी जुटाकर उन्हें जब्त करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें