फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर में गिरी स्कूटी बरामद

Sun, 21 Dec 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नहर से बरामद की गई स्कूटी।
विज्ञापन
नगराम। शारदा नहर हैदरगढ़ ब्रांच की पटरी पर जाते समय नहर में गिरी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को शनिवार को निकाल लिया गया। पुलिस ने बरामद स्कूटी को वाहन स्वामी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तीन बजे रायपुर सदरा गोसाईंगंज निवासी किरन स्कूटी चलाकर अपने मायके लोनीकटरा के परीवा गांव जा रही थीं। हरदोइया रेगुलेटर से आगे नहर पटरी पर अचानक मवेशी आ जाने से स्कूटी असंतुलित होकर पलट गई। किरन सड़क किनारे नहर की सुरक्षा दीवार से टकराकर बच गईं, जबकि स्कूटी नहर के गहरे पानी में गिर गई थी। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी के अनुसार पानी के तेज बहाव व अंधेरा होने की वजह से शुक्रवार शाम स्कूटी का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें