फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हेड कांस्टेबल पर हमला कर पिस्टल लूट ले गए स्कूटी सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में कल्याण अपार्टमेंट के पास सोमवार रात बाइक टकराने के बाद स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसकी सर्विस पिस्टल लूट ले गए। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से तफ्तीश में जुटी हैं। मामले में अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल विनोद गाजीपुर थाने में तैनात हैं। वह सोमवार रात करीब आठ बजे कल्याण अपार्टमेंट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई। स्कूटी सवार तीन बदमाश उनसे अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ा तो तीनों ने हेड कांस्टेबल पर हमला किया और पिस्टल लूट ले गए। जानकारी होने पर आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल गाजीपुर थाने में एफआईआर की गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूटी का नंबर पुलिस को मिल गया है। इसके आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले ट्रेस किए जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


वर्दी में नहीं थे हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल वर्दी में नहीं थे। वह घर जा रहे थे। बदमाशों को शायद ये अंदेशा नहीं था कि बाइक सवार शख्स पुलिसकर्मी है। आरोपियों के नशे में होने की भी आशंका है। घटना को अंजाम देकर बंधा होते हुए आरोपी भागे हैं। पूरा रूट पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें