नाले में गिरे स्कूटी सवार और पैदल राहगीर को निकालते लोग व सिल्ट से पटी सड़क।
लखनऊ। सआदतगंज वार्ड के शेखपुर इलाके में इरम डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार रात सवा घंटे के भीतर स्कूटी सवार और पैदल जा रहा राहगीर मलबे से पटे आठ फीट गहरे नाले में जा गिरा। नौ बजे हुए हादसे में राहगीर अमन विहार निवासी चांद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मोबाइल नाले में खो गया। सवा घंटे बाद उसी नाले में स्कूटी सवार भी गिर गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जब तक लोग उसका नाम-पता जानते वे मौके से जा चुका था। इसी नाले में 22 दिसंबर को गैस डिलीवरी मैन रवि तिवारी गिरकर चोटिल हो गए थे।
नागरिकों में आक्रोश
इलाके के लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। उनका कहना था कि सफाई के नाम पर सिल्ट निकाल कर सड़क पर डाल दी जाती है और उठाई नहीं जाती है। नाले के ढक्कन टूट गए हैं, जिसमें गिरकर राहगीर हादसे का शिकार होते हैं। काफी दिनों से पड़ी सिल्ट को उठवाने के लिए स्थानीय निवासियों ने नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नाले में गिरे स्कूटी सवार और पैदल राहगीर को निकालते लोग व सिल्ट से पटी सड़क।
नाले में गिरे स्कूटी सवार और पैदल राहगीर को निकालते लोग व सिल्ट से पटी सड़क।