फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से 30 मीटर घिसटी स्कूटी, दादा-पोते की मौत

विज्ञापन
मृतक अंश यादव एवं बंशीलाल की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी 30 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ निवासी बंशीलाल यादव (70) व उनके पोते अंश यादव (18) की मौत हो गई। आरोपी चालक घटनास्थल से भाग निकला।अंश के पिता अभय के मुताबिक पिता बंशीलाल अंश के साथ शनिवार अपराह्न करीब 3:30 बजे गोसाईगंज के माईजी पुरवा निवासी अपनी बेटी रोशनी से मिलने के लिए गए थे। अंश हेलमेट पहनकर स्कूटी चला रहा था, जबकि पिता पीछे बैठे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रास्ते में खुर्दही बाजार में आउटर रिंग रोड पर एक बेकाबू वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी 30 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने गंभीर रूप से युवक और बुजुर्ग को पीजीआई ट्रॉमा-2 पहुंचाया, जहां इलाज के दाैरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक अंश यादव एवं बंशीलाल की फाइल फोटो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें