संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी।
लखनऊ। मदरसा दारुल उलूम वारसिया की ओर से गोमतीनगर के विशाल खंड-4 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विज्ञान प्रदर्शनी व डॉ. कलाम के विचारों पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने युवाओं से उनकी सादगी व सोच से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को डॉ. कलाम के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, उनके प्रेरणादायक विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, प्रदेश मंत्री नेहा खान, मोहम्मद आरिफ अहमद (मोनू) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।