फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्टनगर में पार्किंग नंबर नौ के पास सोमवार सुबह एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि वजीरगंज के पुरी टोला हाथी कुआं निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव (40) और उनके पड़ोसी वेदांत श्रीवास्तव सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित राज फार्मा दवा कंपनी में काम करते थे। सुबह दोनों स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। स्कूटी आशीष चला रहे थे और हेलमेट पहन रखा था। वेदांत पीछे बैठे थे। दोनों पार्किंग नंबर नौ के पास पहुंचे थे तभी सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए आशीष ने ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एंबुलेंस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

वेदांत किसी तरह संभल गए लेकिन आशीष उठ नहीं पाए। इसी बीच एंबुलेंस चालक उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वेदांत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आशीष के परिवार में पत्नी ऋचा और आठ वर्षीय बेटा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फुटेज के जरिये एंबुलेंस और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें