फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से स्कूटी सवार ने चेन लूटी

Thu, 01 Oct 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कल्पना सिंह।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय वृद्धा से स्कूटी सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर भाग गया। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजीवनगर घोसियाना निवासी रंजीत सिंह के मुताबिक, उनकी मां कल्पना सिंह सुबह करीब 5:30 बजे घर से कुछ दूरी पर टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार युवक उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। अचानक हुई घटना से वह घबरा गईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह राजीवनगर बस्ती की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें