लखनऊ। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उत्सव को ध्यान में रखते हुए नवयुग कन्या महाविद्यालय शनिवार को साईफिएस्टा 2.0 वेयर माइंड्स मीट्स एंड आइडियाज इग्नाइट्स का भव्य आयोजन हुआ। अलग-अलग शिक्षण संस्थानों से आए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान की प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ.ऋतु त्रिवेदी ने की। इस मौके पर बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज के रजिस्ट्रार संदीप कुमार, डॉ. दीपनारायण पांडेय, एनबीआरआई के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर डॉ .मृदुल कुमार शर्मा सहित, एकेटीयू नारी शिक्षा निकेतन, बीएसएनवी, डीएवी, महिला कॉलेज, एसकेडी कॉलेज, आईटी कॉलेज सहित कई संस्थानों ने प्रतिभाग किया।