सरोजनीनगर। क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से चोर कॉपर और ऑयल निकाल ले गए। इससे 100 से ज्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उपकेंद्र में सूचना दी। अवर अभियंता ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पिपरसंड गांव में सड़क किनारे रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से चोर कॉपर, ऑयल सहित अन्य तांबे के उपकरण निकाल ले गए हैं। ट्रांसफार्मर को भी प्लेटफार्म से गिरा दिया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि 12 घंटे बीतने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो सकी है। लाइनमैन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।