फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी : सीनियर में श्रेया, जूनियर में शाइस्ता रहीं अव्वल

Wed, 16 Oct 2024 05:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने वैज्ञानिक मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। सीनियर में कक्षा 11 की विज्ञान वर्ग की छात्रा श्रेया चौहान ने विद्युत अपघटन द्वारा विद्युत ऊर्जा मॉडल प्रस्तुत किया जो कि पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग की छात्रा रुचि यादव का मॉडल कार्बन अवशोषक द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं जूनियर संवर्ग में कक्षा नौ की छात्रा शाइस्ता परवीन का ओपन हार्ट मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान कक्षा 10 की छात्रा यशी देवी और मोनी पटेल का रहा। उन्होंने जैव विविधता पार्क का मॉडल प्रस्तुत किया।



डीआईओएस राकेश कुमार और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया। वहीं प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव ने बताया कि प्रदर्शनी में सभी मॉडल अनुपयोगी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए बनाए गए। उन्होंने बताया कि कला क्राफ्ट प्रदर्शनी में वैष्णवी सिंह, इशिका विश्वकर्मा, शाइस्ता परवीन, हिमानी, फरहीन, अलीशा, इकरा, पलक, संध्या व प्रियांशी ने अपनी प्रतिभा दिखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें