फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइंस कांग्रेस की तैयारियों को परखने आज विवि आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में तीन से सात जनवरी के बीच होने वाली भारतीय विज्ञान कांग्रेस की तैयारियों को परखने के लिए साइंस कांग्रेस की एक टीम बृहस्पतिवार को विवि पहुंचेगी। यह टीम 7, 8 और 9 अप्रैल तक विवि में रहकर कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश देगी। इस टीम में देश के अलग अलग राज्यों से दस से अधिक सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


साइंस कांग्रेस की तैयारियों को देखने लिए आने टीम के दौरे के मद्देनजर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बृहस्पतिवार को एक बैठक कर सात कमेटियों का गठन किया। इन कमेटियों में कोऑर्डिनेशन कमेटी, हॉस्पिटैलिटी कमेटी, मीडिया, फीडबैक, फूड कमेटी, लॉजिस्टिक और स्टूडेंट वॉलंटियर कमेटी शामिल हैं। कुलपति ने विवि के वरिष्ठ प्रोफेसरों के साथ बैठक करते हुए उन्हें साइंस कांग्रेस की टीम का सहयोग और जरूरी इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को दी गई है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री और समापन राष्ट्रपति करेंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्वभर से बीस से अधिक नोबेल पुरस्कार विजेता शामिल होंगे। बैठक में प्रो. पूनम टंडन, प्रो. एसपी त्रिवेदी व प्रो. गीतांजलि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें