खराब मौसम के चलते बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली, बंगलुरु की तीन उड़ाने रद्द रहीं। वहीं, अन्य विमान भी देरी के शिकार हुए। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार रात दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इस कारण बुधवार सुबह 6.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही।
वहीं, गोएयर की बंगलुरु से लखनऊ आने वाली शाम 6:30 बजे की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। ऐसे ही इंडिगो की लखनऊ से सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली फ्लाइट सवा दो घंटे लेट रही। सुबह नौ बजे जम्मू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे बाद टेकऑफ कर सकी।
ऐसे ही सुबह 10:10 बजे बंगलुुरु जाने वाला इंडिगो का विमान एक घंटे, गोएयर का दोपहर 1:35 बजे मुंबई जाने वाला विमान दो घंटे, इंडिगो का शारजाह जाने वाला विमान 45 मिनट, एयर इंडिया का दिल्ली जाने वाला विमान एक घंटे लेट हुआ।