फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर गिरेगी गाज

Mon, 14 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में बिना मान्यता संचालित निजी स्कूलों पर कार्रवाई तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बख्शी का तालाब क्षेत्र में चल रहे 20 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था, जिनकी जवाब देने की समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है। विभाग सोमवार को इन स्कूलों के जवाबों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने बताया कि इन स्कूलों को मान्यता से संबंधित दस्तावेज व यू-डायस कोड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकांश स्कूल आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। जवाबों की स्थिति की सोमवार को समीक्षा की जाएगी। यदि किसी स्कूल का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद अमान्यता की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी ने इस माह जिले में ऐसे स्कूलों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें