फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 604 करोड़ से संवारे जाएंगे 3126 स्कूल, जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए भवन; पहली किश्त जारी

Tue, 25 Aug 2026 08:09 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 604 करोड़ रुपये से 3126 स्कूल संवारे जाएंगे। पुनर्निर्माण व मरम्मत को 302 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। खराब हुए भवनों की जगह पर नए भवनों का निर्माण होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जर्जर स्कूल (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 3126 परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूलों का पुननिर्माण व मरम्मत 604 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए 302 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इसमें खराब व जर्जर हो चुके भवनों की जगह नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत विद्यालयों के मरम्मत व पुननिर्माण के लिए हर परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पर 15.36 लाख रुपये खर्च होंगे। 2243 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों की मरम्मत पर कुल 344.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी पहली किश्त के रूप में 172.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब स्कूलों में जल्द मानकों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिला व राज्य स्तरीय कमेटी की निगरानी में निर्माण कार्य कराया जाएगा।

पहली किश्त जारी कर दी गई है

वहीं दूसरी ओर हर उच्च प्राथमिक स्कूल की मरम्मत व पुनर्निर्माण पर 29.44 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग कुल 883 विद्यालयों पर 259.95 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए पहली किश्त के रूप में 129.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में लगातार सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बच्चों को जर्जर व खराब स्कूल भवनों में पढ़ाई न करनी पड़े इसके लिए यह भारी-भरकम राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें