फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसी के लिए छात्रों को दौड़ा रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीसी के लिए छात्रों को दौड़ा रहे स्कूल
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन टीसी के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को दौड़ा रहे हैं। छात्रों से अवैध शुल्क की मांग की जा रही है। शुल्क न देने पर टीसी नहीं दी जा रही है। छात्रों और अभिभावकों ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल और विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से ज्यादातर स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन

इनमें निजी के अलावा सहायता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित है। इस दौरान कई छात्र अपना विद्यालय बदल रहे हैं, लेकिन उनको स्कूल की तरफ से टीसी नहीं दी जा रही है। टीसी के लिए स्कूल प्रशासन एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक की डिमांड कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार टीसी के लिए 10 रुपये निर्धारित शुल्क है औैर तीन दिन में टीसी देने का आदेश है। ऐसे तमाम छात्रों और अभिभावकों ने जनसुनवाई पोर्टल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत आने पर कार्यालय कर्मचारी खुद फोन कर स्कूल प्रशासन को टीसी व रजिस्टर के साथ हाजिर होने का निर्देश दे रहे हैं। तीन दिन में टीसी देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें