लखनऊ। कृष्णानगर के सेक्टर डी-1 इलाके में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूली वैन अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। वैन एलपीएस स्कूल की है।
लोगों ने वैन में सवार दो बच्चों और वैन चालक औरंगाबाद निवासी कुलदीप को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस से वैन चालक ने बताया कि ब्रेक पैडल के नीचे रखी एक बोतल अचानक पैडल के नीचे आ गई और पैडल जाम हो गया।
पुलिस ने बताया कि बच्चों को भी चोट नहीं लगी। घटना की जानकारी पर पहुंचे बच्चों के परिजन वहां अपने साथ ले गए। (संवाद)