परिवहन विभाग के प्राइवेट ऑपरेटरों के स्कूली वाहनों की उम्र 15 से घटाकर 10 साल करने के विरोध में बुधवार से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया है। इसके चलते शहर के 1650 स्कूली वाहन नहीं चलेंगे। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे स्कूल छोड़ने व लाने के लिए दूसरा इंतजाम करना होगा। इससे पहले ऑपरेटरों की आरटीओ से बातचीत भी हुई, पर कोई सहमति नहीं बन सकी।
लखनऊ व्हीकल ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि स्कूल के स्वामित्व वाले वाहनों की उम्र 15 साल रखी गई है। वहीं, प्राइवेट ऑपरेटरों के स्कूली वाहनों की उम्र कम कर दी गई है। इसके विरोध में हड़ताल शुरू होगी, जो मांग पूरी होने के बाद खत्म होगी।
उधर, परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि लखनऊ व्हीकल ओनर्स वेलफेयर एसो. के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूली वाहन की उम्र 10 साल करने का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस पर कार्रवाई हो रही है।
कुल वाहन 1650
वैन 1400
बसें 250