आशियाना इलाके में स्प्रिंगडेल स्कूल की वैन सोमवार सुबह कृष्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास हादसे का शिकार हो गई। वैन की स्टियरिंग फेल हो गई थी और गेट खुल गया। इसके बाद वैन सड़क किनारे लगे बॉक्स से टकरा गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि हादसे में वैन में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को घर पहुंचाया।
बताया गया कि गाड़ी की बाक्स से टक्कर के बाद के जर्जर पल्ले खुल गए। स्थानीय लोगों की मदद की स्कली बच्चों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने जब वैन के कागज देखे तो वे पूरे नहीं थे। साथ ही सरकार की सख्ती के बावजूद स्कूली वैन की फिटनेस का ध्यान नहीं रखा गया था।
घटना स्थल पर स्कूल के पीटी टीचर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान हादसे के लिए उन्होंने अभिवावकों को ही जिम्मेदार बता दिया। वहीं वैन मालिक का कहना था कि फीस इतनी कम है कि गाड़ी पर खर्चा नहीं हो पायेगा।