फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूले-बिसरे खेल प्रतियोगिता के लिए जुटे स्कूलों के प्रतिनिधि

विज्ञापन
अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय में हुई बैठक में स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला की ओर से 15 नवंबर को होने जा रही भूले-बिसरे खेल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्थान के डालीबाग स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को इसकी बैठक हुई। लखनऊ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 30 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अमर उजाला की यह पहल उन खेलों से बच्चों को परिचित कराना है, जो बिसराए जा चुके हैं। संस्थान लट्टू, कंचे, गुलेल, तीरंदाजी, रस्सी कूद, सिकड़ी, रुमाल झपट्टा, खो-खो और रस्सा खींच जैसे खेलों का लुत्फ उठाने का मौका दे रहा है। इनमें से कुछ का प्रदर्शन और कुछ की प्रतियोगिताओं का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए निशुल्क पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता से जुड़ने वाले विद्यालयों को अगली बैठक जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें