रायबरेली डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग इलाके में सोमवार सुबह बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस एक ट्रक से भिड़ गई।
घटना से हड़कंप मच गया। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती करवाया गया है।
बस गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पखरौली की है। हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी अस्पताल की तरफ दौड़े और बच्चों का हालचाल लिया।