फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां को बचाने पर पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर की फायरिंग, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में मंगलवार को मां को बचाने पर सिक्योरिटी गार्ड ने बेटे केशव तिवारी पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि केशव को गोली नहीं लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बंदूक भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

किला मोहम्मदी सेक्टर-एम निवासी केशव तिवारी के मुताबिक, मंगलवार रात 11 बजे पिता नशे में घर पहुंचे और मां से मारपीट करने लगे। जब वे बचाने के लिए दौड़े तो पिता ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।
हालांकि, गोली दीवार में जा धंसी। गोली की आवाज से पड़ोसी भी घरों से बाहर आ गए। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन के पास रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें