लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। सत्यापन नहीं कराने पर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटक सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को ऐसे विद्यार्थियों का रिसीविंग नंबर के आधार पर रोस्टर जारी किया, जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कर दी है लेकिन बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
संबंधित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने के बाद प्राप्त रिसीविंग नंबर के आधार पर विद्यार्थियों का रोस्टर तय किया गया है।
12 नवंबर :
सामान्य वर्ग के 801 से 1050 तक के रिसीविंग नंबर वाले विद्यार्थियों का सत्यापन सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। ओबीसी वर्ग के 1001 से 1250 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगा।
13 नवंबर : एससी-एसटी वर्ग के 801 से 1050 और अल्पसंख्यक वर्ग के 201 से 450 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन क्रमशः सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे और दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगा।
14 और 15 नवंबर : सामान्य व ओबीसी वर्ग के अगले क्रमशः 250-250 विद्यार्थियों का इसी समयानुसार सत्यापन किया जाएगा।