लखनऊ। राजकीय, अनुदानित और गैर राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा दो जनवरी तक अपडेट होगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद प्राविधिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रवेश फीस वापस करने का प्रावधान है। इसी के तहत डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन, विद्यालय स्तर पर अभी विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया गया है।
परिषद के अधिकारियों ने बताया कि दो जनवरी तक मास्टर डाटा अपडेट होगा। नौ जनवरी तक शिक्षण संस्थानों की ओर से फीस का सत्यापन किया जाएगा। 15 जनवरी तक मास्टर डाटा का सत्यापन और अल्पसंख्यक वर्ग की 22 फरवरी तक पोर्टल पर मार्किंग की जाएगी।