फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को एडीओ पंचायत बता सफाईकर्मी ने 10 लाख ठगे

Fri, 05 Jan 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) पंचायत बताकर एक सफाईकर्मी ने दो भाइयों को क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकीपुरम निवासी अतीकुल रहमान ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात क्षेत्र के ही ओरो सिटी निवासी राजकुमार कनौजिया से हुई थी। राजकुमार ने खुद को बाराबंकी में तैनात एडीओ पंचायत बताया और ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए अतीकुल व उनके भाई आरजू को पंचायतीराज विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज ने राजकुमार ने 10 लाख रुपये लिए और मेडिकल कराने के बाद नियुक्ति पत्र दे दिया। दोनों भाई जब नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो ठगी का पता चला। छानबीन में सामने आया कि राजकुमार एडीओ पंचायत नहीं बल्कि सफाई कर्मचारी है। अतीकुल ने बुधवार को राजकुमार के खिलाफ जानकीपुरम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें