फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घूमर व राजस्थानी लोक गीतों की बिखरी छटा

Tue, 18 Nov 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घूमर व राजस्थानी लोक गीतों की बिखरी छटा
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस सप्ताह का पहला सांस्कृतिक दिवस सोमवार को उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चले सांस्कृतिक सत्र में छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुख्य प्रस्तुतियों में सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, तबला, गिटार और गायन शामिल रहे। कशिश जायसवाल व समूह की गणेश वंदना, दीपिका राज का घूमर नृत्य विशेष रूप से सराहा गया।
विज्ञापन

अनुष्का तिवारी की ओर से प्रस्तुत राजस्थानी लोक गीत और श्रुति व समूह का छठ गीत कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षणों में रहा। वहीं विनायक सिंह की टीम की ओर से ‘बेरोजगारी’ पर प्रस्तुत सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लघु नाटिका को दर्शकों ने पसंद किया। संचालन विनायक व परिणति ने किया।

समारोह का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रो. अरूप चक्रवर्ती, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वी.के. शर्मा और अधिष्ठाता प्रबंधन संकाय ने किया। इस माैके पर कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण परंपरा, शैक्षणिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक समृद्धि पर चर्चा की।

घूमर व राजस्थानी लोक गीतों की बिखरी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें