भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित प्रधान
कार्यालय पर जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री वितरित की।
यह
सामान क्लब की अध्यक्षा शैलजा दुबे ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए
काम कर रही संस्था जयति भारतम् को प्रदान किया।
इस दौरान सुधीर दुबे,
रंजना अग्निहोत्री, साधना पालित, सुजाता बाबू, अनु गुप्ता, रश्मि
श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, पूनम मोह मौजूद रहे।