नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा
सदस्य बैंकों के लिए सामूहिक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस मौके
पर पीएनबी के लखनऊ मंडल के प्रमुख पीएन माथुर का कहना था कि बैंकिंग में
हिंदी, हिंदी में बैंकिंग पीएनबी का सूत्र वाक्य बना हुआ है।
इस दौरान उन्होंने हिंदी की विशेषताओं और महत्ता पर भी चर्चा की।
कार्यशाला में
40 अधिकारी और कर्मचारियों ने यूनीकोड से हिंदी टाइपिंग करने का प्रशिक्षण
लिया।