फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेसिक शिक्षा कर्मियों को लेना है बीमा लाभ, तो तत्काल करें ये काम; वरना नहीं मिलेगा कवर

Thu, 16 Jul 2026 08:48 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा कर्मियों को बीमा लाभ लेने के लिए एसबीआई सैलरी पैकेज खाता अनिवार्य है। स्थायी व संविदा शिक्षकों को लाभ दिलाने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम व बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
SBI - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्टेट बैंक के साथ हुए समझौते के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थायी और संविदा शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों को सामूहिक व दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के शासनादेश जारी कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने राजधानी लखनऊ में बुधवार को सभी डीएम, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और बीएसए को पत्र भेजकर योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


10 हजार से कम मानदेय पाने वाले कर्मियों को एसबीआई में जीरो बैलेंस खाता खोलना होगा। ऐसे खाताधारकों को एटीएम आधारित दो लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। वहीं अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को एमओयू के तहत स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) या काॅर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के अनुसार विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और बीमा सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जिन स्थायी कर्मचारियों का पहले से एसबीआई में खाता है, उन्हें उसे एसजीएसपी में परिवर्तित कराना होगा। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों के खाते कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत खोले या परिवर्तित किए जाएंगे। जिला स्तर पर एसबीआई शाखाएं स्कूलों की मैपिंग कर शिविर लगाकर खाते खोलेंगी और बदलाव करेंगी, किंतु इससे पठन-पाठन प्रभावित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें