फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया का टैग ही मेरा गॉडफादर है: सयाली

Mon, 11 Nov 2013 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख की बांहें फैलाने वाली अदा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। यह कहना है कि बचपन से ही शाहरुख खान की फैन और उनकी अदाओं की दीवानी फेमिना मिस इंडिया 2004 सयाली भगत का।
विज्ञापन


इंडस्ट्री में अपने मिस इंडिया टैग को ही गॉडफादर मानने वाली सयाली सचिन की भी फैन हैं और उनके लिए बनने वाले चियर्स सांग पर गाना पसंद करेंगी।

एक फैशन शो के सिलसिले में शहर आई सयाली से ‘अमर उजाला’ ने की खास बातचीत।

फिल्म इंडस्ट्री में आपका कोई गॉडफादर है?
- मेरा मिस इंडिया का टिकट ही मेरा गॉडफादर है। यहां न कोई सीनियर एक्ट्रेस या एक्टर इस फील्ड में अभी तक मेरा गॉडफादर बना है न मैं बनाना चाहूंगी।

किसके साथ काम करने में ज्यादा मजा आया?
- ‘दि ट्रेन’ में इमरान हाशमी के साथ काम करने में सबसे ज्यादा मजा आया।

सबसे बुरा कब लगता है?
- फिल्म या मॉडलिंग में आज तक कभी सबसे बुरा वाला दौर नहीं सामने आया। हां, जब सोचती हूं कि इंडस्ट्री के चक्कर में सिर्फ ग्रेजुएट रह गई और मेरी पूरी फैमिली अच्छी खासी पढ़ी-लिखी हैं। सबका अपना-अपना एकेडमिक बैकग्राउंड है। कुछ तो डबल पीजी तक हैं तब सबसे ज्यादा बुरा लगता है।

पहला प्यार मॉडलिंग या फिल्म?
- मेरा पहला प्यार आज भी मॉडलिंग ही है। साल में लगभग 40 से ज्यादा मॉडलिंग असाइनमेंट करती हूं। 100 दिन मैंने मॉडलिंग के लिए छोड़ रखे हैं, बाकी दिन फिल्मों के लिए।
विज्ञापन


ऋतिक और शाहरुख में से कौन ज्यादा हिट है?
- ऋतिक अगले मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। उनका परफेक्शन झलकता है, जबकि दोनों बांहें फैलाकर शाहरुख की टक्कर लेने वाला आज भी कोई नहीं। बाकी मैं बचपन से शाहरुख की फैन रही हूं तो वो मुझे यूं भी बहुत पसंद है।

सचिन रिटायर होने जा रहे हैं, कुछ खास प्लान है?
- वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने की दिली तमन्ना थी, लेकिन शायद न देख पाऊं। चाहती हूं कि सचिन-सचिन सांग बनाया जाए और मैं उस पर डांस परफार्म करूं।

आने वाले कुछ खास एसाइनमेंट?
- जनवरी में एक फिल्म ‘यारियां’ आ रही है। उसके अलावा एक कन्नड़, पंजाबी, बंगाली फिल्म में काम कर रही हूं, लेकिन अभी बोल सिर्फ हिंदी ही पाती हूं। पंजाबी टच के लिए ट्राई करती रहती हूं।
विज्ञापन


लखनऊ से किस तरह का कनेक्शन है?
- आई लव लखनवी चिकन। जब भी आती हूं तो मम्मी और पूरा घर कोई ना कोई फरमाइश बता ही देता है। इस बार भी प्लानिंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें