मां किसी के लिए जन्नत है तो किसी के लिए भगवान और किसी के लिए दोस्त तो किसी के लिए उसकी दुनिया। मां की ममता को, उसके त्याग और प्रेम को शब्दों में बांध पाना असंभव है। चलिए, इस मदर्स-डे पर हम मां को अपने-अपने तरीके से थैंक्यू तो बोल ही सकते हैं।
मदर्स-डे रविवार 10 मई को है। अमर उजाला आपको दे रहा है अवसर मां के प्रति अपनी भावना का इजहार करने का। आप जो कुछ भी हमें मां के बारे में कहना चाहते हैं, उसे अधिकतम 100 शब्दों में लिखकर भेजें।
संदेश हिंदी में स्पष्ट लिखा हो, स्कैन किया गया मैटर अस्वीकृत कर दिया जाएगा। अपनी मां के साथ फोटो भी अटैच करके भेजें। आपका संदेश फोटो के साथ हमें शनिवार दोपहर 12 बजे तक मिल जाना चाहिए। हमारी मेल आईडी है - lko-cityreporter@lko.amarujala.com
मां के लिए बच्चे बनाएं पेंटिंग
बच्चों के लिए मां प्रथम गुरु होती है। इस मदर्स-डे पर अमर उजाला बच्चों से आमंत्रित करता है, मां के विभिन्न रूपों पर उकेरी गई पेंटिंग। यह पेंटिंग शनिवार को दोपहर तीन बजे तक भेज दें। बच्चे पेंटिंग संग तस्वीर के साथ अपना नाम, पता और फोटो मोबाइल नंबर 7617566164 पर व्हाट्सएप पर भेजें।