फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मास आज से शुरू: अब 58 दिन शिवभक्ति में लीन रहेगी राम की नगरी, जानिए कब-कब होगा सर्वार्थ सिद्ध योग

Tue, 04 Jul 2023 06:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

मंगलवार से सावन मास का शुभारंभ हो रहा है। राम की नगरी अयोध्या में सावन के इस महीने में लाखों शिवभक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। इस बार सावन मास 58 दिनों का है। 
 
विज्ञापन
Sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रामनगरी इस बार 58 दिन तक शिवभक्ति में लीन रहेगी। सावन मास का शुभारंभ मंगलवार से हो रहा है, समापन 31 अगस्त को होगा। मलमास के चलते इस बार सावन में आठ सोमवार होंगे। इस दौरान रामनगरी में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


चार जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले सावन के लिए राम की नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामनगरी के शिवालयों में शिवभक्तों का रेला उमड़ेगा। कावड़ यात्रा भी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। बोल-बम के जयकारे भी गूंजने लगेंगे। रामनगरी के कनकभवन, हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सावन में नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ सहित अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण का प्लान तैयार किया जा रहा है।

रंगमहल व सद्गुरु सदन में झूलनोत्सव का श्रीगणेश

रामनगरी के मंदिरों में श्रावण शुक्ल तृतीया से सावन झूलनोत्सव की परंपरा है। वहीं रंगमहल व सद्गुरूसदन में गुरु पूर्णिमा से ही झूलन महोत्सव का शुभारंभ हो जाता है। इस बार इन दोनों मंदिरों में 58 दिनों तक झूलनोत्सव का उल्लास छलकेगा। सोमवार को रंगमहल में प्राचीन रजत हिंडोले पर राम सहित चारों भाईयों को विराजमान किया गया। झूले पर विराजे आराध्य का दर्शन करने भक्त भी उमड़े।
विज्ञापन


सावन मास में सर्वार्थ सिद्ध योग

09 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 18 जुलाई, 23 जुलाई, 28 जुलाई, 29 जुलाई, 30 जुलाई, 07 अगस्त, 09 अगस्त, 10 अगस्त, 14 अगस्त, 15 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें