फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गेटमैनों की सतर्कता देखी, सिग्नल व्यवस्था परखी

Thu, 16 May 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/ऊंचाहार। ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से हो रहा है या नहीं। रात में ड्यूटी के दौरान लापरवाही तो नहीं हो रही है। सिग्नल व्यवस्था कैसी है और रेलवे क्रॉसिंगों पर किस तरह सतर्कता बरती जा रही है। कुछ इसी तरह के सवालों का जवाब ढूंढने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एसएम शर्मा ने मंडलीय अफसरों की टीम के साथ मंगलवार देर रात रात्रिकालीन निरीक्षण किया। लखनऊ से रायबरेली व ऊंचाहार स्टेशन होते हुए प्रतापगढ़ जिले के परियावां स्टेशन तक गए।
विज्ञापन


लखनऊ से डीआरएम अपनी टीम को लेकर स्पेशल ट्रेन से निकले। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल खंड की संरक्षा, सुरक्षाए और संचालन स्थिति का जायजा लेना रहा। ऊंचाहार स्टेशन पर डीआरएम की स्पेशल ट्रेन रुक गई। यहां से डीआरएम अपनी टीम के साथ सड़क मार्ग से परियावां स्टेशन पहुंचे।
परियावां और अरखा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक का नवीनीकरकण हो रहा है। इसके लिए रात में नौ बजे से एक बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। मशीनों से स्लीपर बदलने का काम चल रहा था, जिसके बारे में मंडल रेल प्रबंधक ने जानकारी ली और प्रगति के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें