फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जिन्ना को बताया महापुरुष

Mon, 14 May 2018 02:39 AM IST
भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जिन्ना को बताया महापुरुष
विज्ञापन
बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया है। पीडब्लूडी डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि यह मैं नहीं कह रही बल्कि, देश की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश कह रहे हैं। उन्होंने बहुजन समाज के उत्पीड़न के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का एलान भी किया।

भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने शनिवार को यहां कहा कि बहुजन समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षण खत्म कर संविधान में संशोधन की बात कही जा रही है। दलितों की हत्याएं हो रही हैं। लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


इसके खिलाफ वह नमो बुद्धाय समिति अक्षयबर कनौजिया के साथ रैली कर बहुजन समाज को जागरूक करने का काम कर रही हैं। सांसद ने बताया कि वर्तमान समय में देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह बात देश की सर्वोच्च अदालत के चार न्यायाधीश भी कह चुके हैं।

सांसद ने कहा कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। आनन-फानन में प्रशासन ने प्रतिमा लगवाई। मगर दलितों के साथ धोखा कर डॉ. अंबेडकर से मिलती जुलती किसी और की प्रतिमा लगवा दी। इन सभी मुद्दों को लेकर वह 15 मई को कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगी। 

विज्ञापन

जिन्ना को महापुरुष बताकर क्या गलत किया

सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि आजादी में जिन लोगों ने योगदान दिया। उनका सम्मान होना चाहिए। जिन्ना भी महापुरुष थे। यह बात कहकर कुछ गलत नहीं किया है। सांसद ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़े जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि चुनाव अभी बाद में है। चुनाव आने पर उनका नामांकन भी होगा और चुनाव चिह्न भी स्पष्ट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें