फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा आज

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। यह लोकभवन से प्रारंभ होकर परिवर्तन चौक स्थित स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी। पार्टी ने पदयात्रा में 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है।
विज्ञापन

पदयात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सीए, अधिवक्ता, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग के लोगों की सहभागिता रहेगी। उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें