फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में प्रशासनिक हलचल : चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, तीन की ज्वाइनिंग

Thu, 15 Apr 2021 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा तीन अधिकारियों ने प्रतिनियुक्ति से लौटकर नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा तीन अधिकारियों ने प्रतिनियुक्ति से लौटकर नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। इन्हें भी जल्दी ही तैनाती दी जा सकती है।

विज्ञापन


शासन ने कोविड प्रबंधन में अहम जिम्मेदारी से जुड़े दो प्रमुख विभागों चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य में एक-एक सचिव को तैनाती दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सौरभ बाबू को सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा रविंद्र को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर तैनाती दी गई है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ संदीप कुमार को गोरखपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

शासन ने बीडा के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को सौंपी है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर गए सचिव स्तर के अधिकारी रिग्जियान सैम्फिल तथा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में उप निदेशक विद्याभूषण ने लौटकर नियुक्ति विभाग में दे दी है। विदेश ट्रेनिंग पर गईं चांदनी सिंह भी आ गई हैं। उन्होंने भी नियुक्ति विभाग में ज्वाइनिंग दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें