फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौंदर्या ने तीन, रोहिन ने जीते दो खिताब

विज्ञापन
आइटा चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ
विज्ञापन
लखनऊ। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित टेनिस एरीना में आयोजित आइटा चैंपियनशिप में शुक्रवार को यूपी की सौंदर्या जायसवाल ने तीन खिताब अपने नाम किए। उन्होंने अंडर-16 और अंडर-14 एकल के साथ अंडर-16 युगल वर्ग में भी जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की सबसे सफल खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। यूपी के रोहिन राज ने अंडर-16 एकल व युगल दोनों वर्गों में खिताब जीते।
विज्ञापन

सौंदर्या ने अंडर-16 एकल फाइनल में उन्होंने पश्चिम बंगाल की छठी वरीय आशिका जायसवाल को 9-4 से हराया। इसके बाद अंडर-14 एकल फाइनल में यूपी की आशी किरन को 9-2 से शिकस्त दी। अंडर-16 युगल में अदित्री सिंह के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने पश्चिम बंगाल की अहाना दास और आशिका जायसवाल को 8-6 से हराकर तीसरा खिताब अपने नाम किया।
बालक वर्ग के अंडर-16 एकल फाइनल में यूपी के पांचवीं वरीयता प्राप्त रोहिन राज ने चौथी वरीयता प्राप्त विराट सिंह को 9-2 से हराया। रोहिन और विराट की जोड़ी ने अंडर-16 युगल फाइनल में किंज्लक श्रीवास्तव और रिशांत जायसवाल को 9-8 (5) से मात देकर खिताब जीता। अंडर-14 बालक एकल फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस अग्रवाल शीर्ष वरीय रबीब अली खान को 9-7 से हराकर चैंपियन बने।
विज्ञापन

यूपी टेनिस एसो. के सचिव पुनीत अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ विश्वकर्मा ने पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष समित केसरी और सचिव उजैर अहमद आजमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें