फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सत्येंद्र बने अध्यक्ष, हर्षित महासचिव

विज्ञापन
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मोहान रोड इकाई का गठन बृहस्पतिवार को किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मोहान रोड इकाई का गठन बृहस्पतिवार को किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने चयनित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष विष्णु शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में मोहान रोड बाजार के व्यापारियों ने पदाधिकारियों का चयन किया। सत्येंद्र यादव को अध्यक्ष, जगत नारायण सिंह को प्रभारी, सत्य यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षित तिवारी को महासचिव, करुणेश प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद रईस को उपाध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, भुवनेश्वर पांडे को वरिष्ठ मंत्री, अनीश अहमद को सचिव और अमित शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय विधि सलाहकार अश्विनी कुमार पांडे, गीता गुप्ता, प्राची पांडे, अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन सिंह, शत्रुघन, नितिन सचान, संतोष श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, अंगद सिंह, योगेश शुक्ला आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें