फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सतीश महाना ने कहा, विधायकों के मुद्दों पर जवाब देने के लिए तय होगी विभागों की जिम्मेदारी

Mon, 20 Feb 2023 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व आवश्यकताओं से जुडे़ मुद्दों को सदन में पेश करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर ही विधायकों के सदन में दिए गए वक्तव्य को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदन में विधायकों की ओर से उनके क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निस्तारण के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर जवाब देने के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। महाना बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में सत्र के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में तारांकित व अतारांकित प्रश्न लगाने के लिए अब पोर्टल 24 घंटे खुला रहेगा। विधायक कभी भी ऑनलाइन प्रश्न लगा सकते हैं।

विज्ञापन


विस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व आवश्यकताओं से जुडे़ मुद्दों को सदन में पेश करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर ही विधायकों के सदन में दिए गए वक्तव्य को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। विभागों को समय पर इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सदन में कोरम पूरा होने तक सदस्य जब तक चाहेंगे, सदन का संचालन किया जाएगा। 

महाना ने बताया कि विधानसभा की नई नियमावली जल्द सदन में पेश की जाएगी। इसे तैयार करने में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्कृष्ट विधायक चुनने के लिए भी नियमावली बनाई जा रही है। इसके आधार पर ही हर साल उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायकों को मिलेगी वाहन सुविधा
विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से घर या विधानसभा तक लाने के लिए वहां वाहन मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, विधानसभा सत्र के बाद भी हेल्पलाइन के जरिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि वाहन का उपयोग अन्य किसी यात्रा के लिए नहीं किया जाएगा। एयरपोर्ट पर भी एक हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी। 

विधायकों का समूह फोटो तीन मार्च को
आमतौर पर विधायकों का समूह फोटो विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित होने वाले सत्र में किया जाता है। इस बार विधायकों का समूह फोटो 18वीं विधानसभा के पहले ही वर्ष में क राया जाएगा। विस अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधायकों को तीन मार्च को होने वाले समूह फोटो के लिए सदन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें