फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो इस खबर को पढ़ें जरूर, कल निरस्त रहेगी ये एक्सप्रेस

Fri, 28 Jun 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंबाला-लुधियाना व जालंधर रेलखंड पर मरम्मत के काम और सबवे निर्माण के चलते 29 जून को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेगी। ऐसे ही ट्रेन 14673 शहीद एक्सप्रेस भी एक जुलाई को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


इसी क्रम में अमृतसर से कटिहार जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 29 जून को बदले रूट से चलाई जाएगी। यह साहनेवाल-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते गुजारी जाएगी। वहीं, ट्रेन 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला कैंट में आधे घंटे रोककर चलाई जाएगी।

विज्ञापन

अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 30 जून को अंबाला से ही चलेगी

प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रेन 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 29 को जम्मूतवी में रोककर चलेगी। इसके अलावा 13050 अमृतसर-हावड़ा डुप्लीकेट पंजाब मेल जालंधर सिटी और जालंधर कैंट के बीच और 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल करतारपुर-जालंधर सिटी के बीच रोककर गुजरेगी।

ऐसे ही 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला कैंट में 28 जून को शॉट टर्मिनेट होगी तो 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 30 जून को अंबाला से ही चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें