फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: बसपा में फिर उलटफेर, सरवर मलिक बने लखनऊ मंडल के मुख्य प्रभारी; मायावती ने बामसेफ की भी बुलाई बैठक

Sat, 25 Oct 2025 01:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा में फिर उलटफेर देखने को मिला। अब सरवर मलिक लखनऊ मंडल के मुख्य प्रभारी बनाए गए हैं। मुनकाद अली को कानपुर और लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बामसेफ की भी बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में लखनऊ और कानपुर मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे शमसुद्दीन राइन को बर्खास्त करने के बाद वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ महानगर के सलाहकार सरवर मलिक को लखनऊ मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। सरवर मलिक लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुनकाद अली कानपुर और लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर पार्टी ने मुस्लिम भाईचारा संगठन का पुनर्गठन करने का फैसला भी लिया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में भी संगठन में कई फेरबदल किए गए हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी एक नवंबर को बामसेफ की बैठक भी बुलाई है। इसमें पिछड़े वर्ग के लोगों को भी शामिल करने पर मंथन चल रहा है, जिसके बारे में मायावती अंतिम निर्णय लेंगी। दरअसल, बसपा ने मिशन 2027 के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए बामसेफ कैडर को फिर से जिंदा करने की कवायद तेज कर दी है। 

इससे पहले वर्ष 2024 में भी ऐसी कवायद हो चुकी है, हालांकि उस दौरान खास सफलता नहीं मिली थी। अब बामसेफ को पुनर्गठित कर बसपा को मजबूत किया जाएगा। बामसेफ में अधिकतर लोग सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं, जो पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने के साथ आर्थिक सहयोग भी करते हैं। अब उनका समर्थन पार्टी को नई ऊर्जा दे सकता है। बसपा के शुरुआती दौर में बामसेफ की अहम भूमिका रही थी, जिसकी वजह से पार्टी तेजी से आगे बढ़ती गई।

मायावती मेरी राजनीतिक गुरु : शमसुद्दीन राईन

पार्टी से बर्खास्त किए गए शमसुद्दीन राईन ने कहा कि मायावती मेरी राजनीतिक गुरु हैं। उनका हर फैसला मुझे स्वीकार है। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए कई जिम्मेदारियां दीं, जिसे मैंने पूरी ईमानदारी से निभाया। उन्होंने कहा कि निष्कासित होने के बावजूद वह बसपा के मिशन से जुड़े रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने की मुहिम चलाते रहेंगे। वहीं पार्टी में गुटबाजी करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे जीवन का ध्येय बसपा सुप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है, जिसके लिए आगे भी पूरी ताकत से काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें