फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर को 76 करोड़ से अधिक की विकास की सौगात

विज्ञापन
लोकार्पण शिलान्यास करते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह। स्रोत ः स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, आवासीय क्षेत्रों के पुनर्विकास, शिक्षा, महिला स्वावलंबन और जनसहभागिता को नई गति देते हुए बृहस्पतिवार को मान्यवर कांशीराम आवासीय योजना, सदरौना स्थित आरएस लॉन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायाकल्प परियोजना के भूमि पूजन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर एलडीए की 67.26 करोड़ रुपये की लागत वाली 107 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही 10 करोड़ रुपये की लागत से मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी, सदरौना के व्यापक कायाकल्प की परियोजना का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विकास के साथ शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण को भी विशेष महत्व दिया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनकी शैक्षिक यात्रा को प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तारा शक्ति सिलाई केंद्रों का लोकार्पण किया गया।
इसके अतिरिक्त मतदाता सूचियों के सत्यापन तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर राजेश्वर अभियान का शुभारंभ किया गया। 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ. राजेश्वर सिंह ने लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर के विकास की परिकल्पना में बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हमारा सपना है कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों और प्रतिभा किसी भी परिस्थिति में अवसरों से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें